बुधवार को छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने सिराथू तहसील पर प्रदर्शन किया। समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे किसानों ने तहसीलदार सिराथू को ज्ञापन सौंपकर छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
पार्टी मुखिया अजय सोनी ने कहा कि छुट्टा मवेशी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
मवेशियों को गोशाला में रखने की व्यवस्था की जाए। कहा हर न्याय पंचायत में गोआश्रय स्थल बनाए जाएं। इस मौके पर प्रेमचंद्र केसरवानी, सुरजीत वर्मा, मंझा प्रधान, अयूब प्रधान, बाबूलाल, राम समुंदर लोधी, ओम प्रकाश सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।