आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच एडीएम से कराई गई और एडीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी को शासन ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोप पर सस्पेंड कर दिया है। शासन ने एडीएम कौशाम्बी के पत्र के आधार पर ईओ को सस्पेंड किया है। ईओ मैन पावर सप्लाई में अनियमितता का आरोप लगा है, वहीं विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सीएम योगी से की थी, जिसके बाद शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
ईओ इसके पहले मंझनपुर नगर पालिका में तैनात थे। शासन से जारी विशेष पत्र पर इनकी तैनाती 12 अगस्त को नगर पालिका परिषद भरवारी में हुई थी, जब से ईओ सुनील मिश्रा भरवारी में तैनात हुए तभी से इसके ऊपर विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों में खींचतान शुरू हो गई थी।
आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच एडीएम से कराई गई और एडीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ईओ मिश्रा के सस्पेंड होने की खबर जैसे ही सभासदों को मिली तो उनके खुसी की लहर दौड़ पड़ी, वहीं ईओ के चाहने वालो के चेहरे पर मायूसी दिखाई पड़ रही है।