फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक की गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गनपा गांव में पूर्व प्रधान गंगादीन (70) ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गनपा निवासी गंगादीन (70) पूर्व प्रधान थे। गंगादीन पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान ने घर के अंदर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार व मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घरवाले भाग कर अंदर गए तो देखा कि गंगादीन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
पास में ही उनकी लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस भी आ गई गई। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के लिए उसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। घरवालों ने बताया है कि हार्ट सहित कई गंभीर बीमारियों से गंगादीन ग्रसित थे। इसी अवसाद में आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

सात बेटियों के पिता थे गंगादीन, देखभाल करने वाला कोई नहीं था
गनपा गांव निवासी गंगादीन की सात बेटियां हैं। जिनमें छह की वह शादी कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी ऊषा की तैनाती पुलिस विभाग में हो चुकी है। वह इन दिनों आजमगढ़ में ट्रेनिंग कर रही है। घर में गंगादीन की उचित देखभाल व उपचार कराने वाला कोई नहीं बचा था। ऊषा ही थी जो उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखती थी। पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद वह भी आजमगढ़ चली गई। इसके बाद से गंगादीन खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे थे।
प्रापर्टी विवाद की भी रही चर्चा
गंगादीन को कोई बेटा नहीं था। चर्चा है कि इसी कारण उनकी जायदाद पर पट्टीदारों की नजर थी। शायद इसीलिए किसी ने उनकी हत्या कर दी हो। इस बाबत इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें