फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम-वीवी पैट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी

Sat, 27 Apr 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
भरवारी में पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान कार्मिकों को संबोधित करती जनरल आब्जर्वर मानसी सिम्भल - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन
 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को एक-दूसरे से परिचित कराने के लिए भरवारी स्थित भवंस मेहता कॉलेज में पोलिंग पार्टी वाइज पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ। सामान्य प्रेक्षक मानसी निम्भल एवं डीएम/डीईयू मनीष वर्मा की मौजूदगी में ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कार्मिकों को एक साथ बैठक कर दो पालियों में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


जनरल आब्जर्वर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की बारीकियाें के बारे में बताया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि ईवीएम, वीवीपैट, सीयू बीयू के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की समस्या न हो। डीईओ ने कहा कि मतदान कार्मिक निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में चेक लिस्ट अवश्य बना लें। जिसमें इस बात का उल्लेख हो कि मतदान से एक दिन पहले एवं मतदान दिवस में उन्हें क्या-क्या करना है। छह मई को मतदान से  एक घंटे पूर्व एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल करा लें।

मॉक पोल के बाद सीआरसी अवश्य करें। इसी तरह से मतदान के दिन मतदान कार्य समाप्त होने के बाद क्लोज बटन अवश्य दबाएं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस अवसर पर विभिन्न कक्षों में रखी हुई ईवीएम मशीन के संचालन के बारे में मास्टर ट्रेनर  राकेश सिंह, शुभेन्दु सिंह, विकास पांडेय एवं दिलीप कुमार वर्मा द्वारा मशीन संचालन की बारीकियाें को समझाया गया।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन, मॉकपोल, चैलेन्ज वोट, टेंडर वोट, ईडीसी वोट की प्रक्रिया के बारे में सूक्ष्मता से जानकारी दी।  इस अवसर पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज, डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा मतदान कार्मिक उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें