फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अखंडता के लिए बढ़-चढ़कर करें मतदान  

Sat, 27 Apr 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
champat rai - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन
 देश की अखंडता के लिए हर मतदाता को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। यह बातें विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपत रॉय ने शुक्रवार को भरवारी कस्बे में बैठक के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


भरवारी कस्बा स्थित निजी गेस्ट हाउस में जिला, प्रखंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। अभी वक्त है, नहीं सुधरे तो परिणाम डरावने होंगे।

लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए बढ़-चढ़कर देश हित में मतदान करने की अपील की। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए समाज को जोड़ने का आह्वान किया। बोले, इस दफा मताधिकार का प्रयोग करके ऐसी सरकार बनाएं जो समाज के सभी वर्गों का विकास करे और देश को मजबूत करे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पांडेय और संचालन जिला मंत्री नीलमणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिवपूजन राही, विनय कुमार, राजेंद्र कुमार पाल, सुरेश कुमार साहू, राधा देवी, डॉ. संजय कुशवाहा, रमेश चंद्र शर्मा, नरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें