स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करते मतदान कार्मिक
- फोटो : KAUSHAMBI
मतगणना के बाद रविवार देर रात उम्मीदवारों की तकदीर से भरी ईवीएम स्ट्रांग रूम में कैद हो गई। ओसा स्थित नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अलावा उम्मीदवार भी स्ट्रांग रूम पर लगातार नजर रख रहे हैं।
कौशाम्बी में विधानसभा की तीन सीटों के लिए मतदान रविवार शाम छह बजे पूरा हो गया। कुछ बूथों पर इसके बाद भी वोटिंग चलती रही। वोटिंग खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन लेकर नवीन मंडी ओसा पहुंचीं। यहां लिखापढ़ी के बाद मशीन को संगीनों के साए के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। मशीन जमा करने के लिए पोलिंग अफसरों में होड़ सी लगी रही।
पहले नंबर के चक्कर में इनके बीच धक्का-मुक्की तक हुई। देर रात तक मशीनों के जमा किए जाने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था ना हो इसके लिए भारी पुलिस बल, पैरामिलिट्री, पीएसी के अलावा एसपी खुद मौके पर डटे रहे। तीनों सर्किल के सीओ और एएसपी ने भी मंडी में डेरा डाले रखा।
स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने से पहले डिब्बा सील करते मतदान कार्मिक- फोटो : KAUSHAMBI