फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस की नोटिस के बाद भी जवाब देने नहीं आ रहे सचिव

Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कड़ा ब्लॉक के निंदूरा गांव में मृत्यु के 20 साल बाद प्रमाणपत्र बनाने के प्रकरण में सचिव घिरते जा रहे हैं। मामले की जांच कर रहे सीओ सिराथू ने सचिव को नोटिस जारी कर पक्ष जानने के लिए बुलाया तो वह आईजी कार्यालय पहुंच गए। पुलिस का दावा है कि प्रमाणपत्र किन दस्तावेज के आधार पर बनाया गया, अभी इसकी सही जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

कड़ा ब्लॉक के निदूरा गांव निवासी राधेश्याम केसरवानी ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव की एक व्यक्ति की मृत्यु करीब 20 साल पहले हो चुकी है। उनकी मौत के बाद कूटरचित दस्तावेज के आधार पर सचिव शरद कुमार श्रीवस्ताव ने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया।
एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा को सौंपी। उन्होंने करीब एक माह पहले जांच करते हुए सचिव से उनका पक्ष जानना चाहा। इस पर सचिव ने सीओ को कोई जवाब नहीं दिया। इसके स्थान पर उन्होंने आईजी को पत्र देकर अपना पक्ष बता दिया। अब पुलिस दोनों प्रकरणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक उन दस्तावेज को नहीं दिया गय जिस आधार पर प्रमाणपत्र बनाया है। फिलहाल आईजी कार्यालय से मिले साक्ष्य व शिकायत पर जांच की जा रही है। जल्द ही प्रकरण में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें