फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मवेशी चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गोली लगने से घायल दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
जिले में मवेशियों की चोरी करने वाले बदमाशों से बृहस्पतिवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए है। इस दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पांच मवेशी और एक पिकअप के साथ तमंचा और नगदी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 29 और 30 अप्रैल की रात मंझनपुर क्षेत्र के बंधवा रजबर और भेलखा गांव से भैंस चोरी की घटनाएं हुई थीं। मामले में संतोष कुमार और अर्जुन कुमार सरोज की तहरीर पर अलग अलग एफआईआर दर्ज हुई थी। घ
बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी में शामिल आरोपी पतौना पुल से गुजरने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान पिकअप सवार बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दिलशाद और राज उर्फ कलीम के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से भोला उर्फ कलीम, जवील और सलमान अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 10,300 रुपये और चोरी की पांच भैंसें और घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बंधवा रजबर, भेलखा और कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव से भैंस चोरी की घटनाओं को कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें