फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सत्यापन के फेर में अटकी 26 हजार पेंशनरों की पेंशन

Fri, 08 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना के 26,029 लाभार्थियों की पेंशन सत्यापन प्रक्रिया में फंस गई है। पेंशन न मिलने से हजारों बुजुर्ग, निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 73,096 पेंशनर पंजीकृत हैं। इनमें से 47,067 लाभार्थियों को ही वर्तमान में पेंशन मिल रही है, जबकि शेष की पेंशन सत्यापन और दस्तावेजों की कमी के चलते रोक दी गई है।
मंझनपुर, सिराथू, चायल, मूरतगंज, नेवादा, कड़ा, सरसवां और कौशाम्बी विकास खंडों के अलावा आठ नगर पंचायत सहित भरवारी और मंझनपुर नगर पालिका में हजारों लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होना, अभिलेख अधूरे होना और विवरण में त्रुटियां पेंशन रुकने का मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन

पुराने पेंशनरों को दोबारा सत्यापन कराने की जरूरत नहीं है। केवल नए लाभार्थियों को ही आधार ओटीपी, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद उनकी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विकास खंड वार पंजीकृत पेंशनरों की संख्या
विकास खंड
पंजीकृत पेंशनर
मंझनपुर 7,820
चायल 7,490
सिराथू 7,245
मूरतगंज 5,440
नेवादा 6,000
कड़ा 6,370
सरसवां 5,416
कौशाम्बी 5,880
नगर पंचायत और नगर पालिका में पंजीकृत पेंशनर
मंझनपुर 3,420
भरवारी 2,980
सिराथू 2,615
अजुहा
2,140
सरायअकिल 1,965
दारानगर कड़ा 1,740
करारी
1,890
चरवा
1,520
चायल 1,305
पश्चिमशरीरा 1860
कुल- 73,096
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें