फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के आधे हिस्से में बिजली का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के आधे हिस्से में बीते 24 घंटे से बिजली का गंभीर संकट है। कभी फाल्ट तो कभी शट डाउन के कारण बेतहाशा कटौती हो रही है। अघोषित विद्युत से उमसभरी गर्मी में लोग परेशान हैं। जब जिला मुख्यालय पर कटौती का यह हाल है तो अन्य कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा?
विज्ञापन

शनिवार की रात दस बजे सिराथू रोड में सुक्खू चाय वाले के पीछे अचानक हाइटेंशन लाइन का जर्जर तार ओवरलोड होकर टूटकर गिर गया। इसके साथ नयानगर, चकनगर द्वितीय, नेतानगर, गांधीनगर, मंसूरनगर मोहल्लों के साथ ही मंगरोहनी की बत्ती गुल हो गई। सूचना के बाद कर्मचारी तीन बजे तक तार ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन फाल्ट दुरुस्त नहीं किया जा सका। पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
सुबह छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद प्रभावित मोहल्ले के नागरिकों ने राहत महसूस की। इसके बाद दोपहर एक बजे चौराहे पर हाईमास्टलगाने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने शट डाउन ले लिया। इस कारण नेहरूनगर, आजादनगर, कटरानगर, सिराथू और करारी रोड की आपूर्ति ठप हो गई। शाम सात बजे तक आपूर्ति ठप रहने से दिनभर प्रभावित मोहल्ले के लोग उमसभरी गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

हफ्ते भर में दूसरी बार फुंका गड़रियन का पुरवा का ट्रांसफारमर
विद्युत उपकेंद्र कूरामुरीदन से जुड़े मोहब्बतपुर पंइसा गांव के मजरा गड़रियन का पुरवा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफारमर एक हफ्ते पहले फुंक गया था। शिकायत के तीन दिन बाद ट्रांसफारमर बदल दिया गया। दोबारा एक दिन ट्रांसफारमर फुंक गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के शिवकुमार साहू, मानिकचंद्र, आशीष कुमार, भैयालाल पाल, बाबा पाल आदि लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफारमर बार-बार फुंक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें