फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर टैंकर पलटने से टेंवा में घंटों लगा रहा जाम

Sat, 07 Aug 2021 01:17 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप शुक्रवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Due to the overturning of the tanker on the road, there was a jam in Tenwa for hours - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप शुक्रवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर के सड़क पर पलटने से करीब दो घंटे तक ओसा-टेंवा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवां निवासी सूर्यभान यादव टैंकर चालक है। वह एमपी से टैंकर में खुली सीमेंट लेकर रायबरेली जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही वह टेंवा में महात्मा ज्योतिबा राव फूले पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंचा, तभी टैंकर की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे कंटेनर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकराते हुए पलट गया। हादसे में चालक विक्रम यादव को मामूली चोटें आई हैं।

हालांकि, टैंकर के सड़क में पलटने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जानकारी होेने पर टेंवा चैकी इंचार्ज कल्बे अब्बास खान ने क्रेन बुलाकर कंटेनर को सड़क किनारे कराया। तब जाकर जाम समाप्त हो सका और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें