Doaba's youth hanged himself in Delhi
पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर गांव के युवक ने बुधवार को दिल्ली स्थित दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए घर से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। फतेहपुर सहावपुर निवासी राम पदारथ पाल दिल्ली में परिवार सहित रहकर डेयरी का कारोबार करते हैं।
उनका छोटा बेटा मनीष पाल दिल्ली में ही मुनिरका इलाके में अपने मामा की दुकान में काम करता था। परिजनों की माने तो मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। बुधवार की सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो युवक का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला।
युवक ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल परिजन इस बारे कुछ बोल नहीं रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही फतेहपुर सहाबपुर में रह रहे परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।