फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लापरवाही मिलने पर डीएम ने रोका समाज कल्याण अधिकारी का वेतन

Tue, 02 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, भरसवां का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। प्रशासन
विज्ञापन
मंझनपुर। डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को भरसवां स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय और परिसर में फैली गंदगी, टूटी बाउंड्रीवाल, खराब सीवर व्यवस्था और मेस की अव्यवस्था पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम ने पर्यवेक्षणीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। विद्यालय में नामांकित 477 छात्राओं में मात्र 353 की उपस्थिति मिलने पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीरू को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालय और परिसर की सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के आदेश दिए।
मेस निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा ब्रांडेड खाद्य सामग्री के उपयोग को अनिवार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में कई सीसीटीवी बंद मिले, जिस पर डीएम ने सभी कैमरों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें पूरी तरह क्रियाशील रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टूटी हुई बाउंड्रीवाल पर असंतोष जताते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रस्ताव तैयार कर जल्द मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें