फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ठंड में गर्म हुआ गुड़ का कारोबार, बढ़ी खपत

विज्ञापन
करारी के दुकानों में रखा फ्लेवर्ड वाला गुड़- संवाद
विज्ञापन
करारी। ठंड के मौसम में गुड़ वाली चाय की मांग बढ़ गई है। गुड़ का सोंधा स्वाद जुबान पर कुछ इस कदर चढ़ा कि बिक्री में चीनी को काफी पीछे छोड़ दिया है। चीनी की फुटकर बिक्री 45 रुपये किलो है जबकि सबसे सस्ता गुड़ भी इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं, थोक व्यापारियों के अनुसार जिले में प्रतिदिन 2,500 कुंतल गुड़ की खपत हो रही है।
विज्ञापन


अपने औषधीय गुण व पारंपरिक सोंधी मिठास के कारण इन दिनों गुड़ की बिक्री बढ़ी है। कारोबारी अनूप कुमार ने बताया कि गुड़ की कीमत गुणवत्ता के आधार पर तय होती है। लाई-भूजा, राम-दाना लड्डू बनाने वाला चिटौरा गुड़ सबसे कम 60 रुपये किलो है।

इसकी फुटकर बिक्री 70 रुपये प्रति किलो है। इन दिनों सर्वाधिक बिक्री 65 रुपये किलो वाले गुड़ की हो रही है। जनपद में अजुहा, भरवारी, करारी, समदा क्षेत्र में तमाम कारोबारी ठंड के सीजन में थोक के भाव गुड़ लाते हैं।
विज्ञापन



फ्लेवर्ड गुड़...स्वाद भाए और सेहत भी बनाए

करारी। पारंपरिक गुड़ का रूप बदलते वक्त के साथ और निखर गया है। अब फ्लेवर्ड गुड़ न सिर्फ स्वाद बढ़ा रहा है बल्कि सर्दियों में सेहत का भी ख्याल रख रहा है। नगर की दुकानों पर जैगरी पाउडर, सौंफ-इलायची, अदरक-इलायची, अजवाइन-इलायची और सोंठ-काली मिर्च जैसे तमाम फ्लेवर वाला गुड़ उपलब्ध है।
अजुहा के गुड़ कारोबारी दिलीप कुमार बताते हैं कि पश्चिमी यूपी का गुड़ लड्डू के रूप में बिकता है। अजुहा के व्यापारी अजय केसरवानी ने बताया कि एक ट्रक गुड़ जहां सामान्य दिनों की बिक्री होती थी, वो दिसंबर-जनवरी में बढ़कर दो ट्रक तक पहुंच जाती है। एक ट्रक में 200 क्विंटल गुड़ आता है। नए-नए फ्लेवर ने गुड़ के बाजार को मजबूती दी है।
गुड़ एनीमिया से लड़ने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।इसके साथ ही कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। -डॉ. सुएब अंसारी, पीएचसी करारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें