Disgusted with unemployment, the student killed himself by being cut off from the train.
- फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की देर शाम बृजेश कुमार कुशवाहा (18) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवक नौकरी की तलाश कर रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहनापुर निवासी बृजेश कुमार कुशवाहा (18) इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। परिवार के लोगों के अनुसार बृजेश बेरोजगार था और वह पैसों की समस्या से जूझ रहा था।
पिछले कई दिनों से वह गुमसुम रहता था। सोमवार की दोपहर बाद वह अपनी रेंजर साइकिल लेकर घर से काजीपुर चौराहे जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम परिजनों को जानकारी हुई कि उनके बेटे बृजेश ने सैयद सरावां गांव के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। इस पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची सिराथू जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।