फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ढह गए दो किसानों के कच्चे घर

विज्ञापन
Kutcha houses of two farmers collapsed in the rain - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर तहसील के भवनी का पुरवा मजरा बैशकांटी गांव में बारिश के कारण रविवार को दो कच्चे मकान ढह गए। कच्चे मकान ढहने से दोनों किसानों का परिवार बेघर हो गया है। दोनों किसानों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

भवनी का पुरवा गांव निवासी संजय पाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को बारिश की वजह से उसका कच्चा मकान भरभराकर बैठ गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इसी तरह पड़ोसी बृजमोहन पाल का भी कच्चा मकान बारिश से ढह गया। मलबे में दबने से बृजमोहन की भी गृहस्थी का तमाम सामान बर्बाद हो गया है। मामले की जानकारी लेखपाल को दी गई, लेकिन सोमवार तक लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें