फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Tue, 27 Jul 2021 01:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

सावन के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के साथ हर-हर, बम-बम के जयकारे दिनभर गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के साथ हर-हर, बम-बम के जयकारे दिनभर गूंजते रहे। इसके अलावा गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। तमाम भक्तों ने घरों में रुद्राभिषेक भी कराया। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है। इस महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा करने वाले की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन


25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार था। इस दिन सुबह से ही भक्तों का शिवालयों में तांता लगा रहा। सुबह से लेकर शाम तक बोल बम के जयघोष से शिव मंदिर गूंजते रहे। हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते प्रशासन ने शिवालयों में भक्तों को इकट्ठा नहीं होने दिया। लोगों ने दो गज की दूरी के साथ सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना की। वहीं तमाम श्रद्धालुओं ने घरों में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा की।

भगवान शिव का भक्तों ने जल, दूध, दही, शुद्ध, घी, शहद, चीनी, गंगाजल तथा गन्ने के रस आदि से स्नान कराकर विशेष पूजन किया। मंझनपुर के बड़ा शिवाला, करारी कृष्णा नगर, सोनारन टोला के शिव मंदिर, कड़ा धाम के कालेश्वर मंदिर, तिल्हापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी मंदिर आदि मंदिरों में दिनभर भक्तों को पूजा पाठ करते देखा गया। इससे पहले सुबह गंगा के संदीपन, कड़ा के कुबरीघाट, कालेश्वर घाट आदि घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं बहुत सारे शिव भक्तों ने सोमवार को व्रत भी रखा।
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक
इलाके के कड़ा सहित अन्य शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने पूजा की। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। भगवान शिव को भक्तों ने फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, चावल आदि से शृंगार किया। कड़ा के कालेश्वर घाट में गंगा स्नान करने के बाद महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने गंगा जल से अभिषेक किया।

मुझमें कोई छल नहीं, तेरा कोई कल नहीं
म्योहर के नाग नागेश्वर धाम मंदिर भी सोमवार को जयकारे से गूंजता रहा। मंदिर परिसर में केशव देवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शिव सागर सिंह परिवार के साथ धूप, दीप, फल-फूल, माला आदि के साथ भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद परिसर में प्रसाद भी वितरित किया गया। पूजा के दौरान सभी के उन्नति, स्वास्थ्य एवं कल्याण सहित कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें