फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने सिराथू को दी दो और ओवरब्रिजों की सौगात

विज्ञापन
Deputy CM gave two more overbridges to Sirathu - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को विधानसभा सिराथू क्षेत्र के शुुजातपुर और धुमाई में स्वीकृत दो ओवरब्रिजों का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल एवं पार्टी तमाम नेताओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। इसी के साथ डिप्टी सीएम ने 66 सड़क परियोजनाओं का भी बटन दबाकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम सवा पांच बजे शुजातपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक रीति से भूमि पूजन करने के साथ रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। शुजातपुर में प्रस्तावित ओवरब्रिज की लागत 57.05 करोड़ रुपये होगी।
यह दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह किसी परियोजना का शिलान्यास करने से पहले उसके निर्माण की अवधि सुनिश्चित करा देते हैं। शुजातपुर से तकरीबन 35 मिनट बाद सीधे कार से धुमाई पहुंचे डिप्टी सीएम ने यहां भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर 39.12 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बताया कि फ्लाईओवर बनने से दोनों स्थानों पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही आवागमन भी सुगम होगा। इसके बाद सयांरा सर्किट हाउस में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी और योगीराज में देश-प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।
सात साल में मोदी जी ने देश की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का काम किया है। पीएम मोदी आम जनता के लिए काम करते हैं। यही कारण है कि देश की जनता का उनके साथ लगातार आशिर्वाद बना हुआ है। इसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में माफियाराज का खात्मा हो चुका है।
अपराधी कानून के डर से पलायन कर गए हैं। कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रदेश में निवेश करने के लिए बाहर से उद्यमी आ रहे हैं। प्रदेश में सड़कों एवं ओवरब्रिज का जाल बिछ गया है।
इसके पूर्व किसी भी सरकार ने इतनी भारी संख्या में सड़क एवं पुल का निर्माण नहीं कराया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में आए संकट को भी बेहद सावधानी के साथ संभालने का काम किया है। डब्ल्यूूएचओ ने भी कारोना नियंत्रण के लिए योगी सरकार की सराहना की है।
कहा कि अभी सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्नाव गए थे। वहां के तमाम कार्यकर्ताओं का फोन आया कि अब तक जो माफिया घर से बाहर निकलने में डरते थे वे सपा के कार्यक्रम में डांस कर रहे हैं। इस मौके पर सिराथू के भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, प्रशांत केशरी, अरुण केशरवानी, ओम प्रकाश पासी, जगदीश सरोज, निशीथ श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, जयसिंह आदि भी मौजूद रहे
जनता के सुझाव पर धुमाई ओवरब्रिज का नाम नागाबाबा के नाम किया
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने धुमाई में आयोजित सभा में जनता से ओवरब्रिज का नामकरण किए जाने के लिए सुझाव मांगा। भाजपा विधायक शीतला प्रसाद ने इसका नाम नागा बाबा के नाम किए जाने का सुझाव दिया।
मंच से डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से भी अपना नाम सुझाने को कहा तो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से नागाबाबा के नाम पर हामी भर दी। मंच से ही डिप्टी सीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों को ओवरब्रिज का नाम नागाबाबा करने और बोर्ड लगाने के बाद काम शुरू करने का निर्देश दिया। मंच से उन्होंने यह भी कहा कि सिराथू की जनता ने 2012 में विधायक न बनाया होता तो मैं देश की सबसे बड़ी संसद का सदस्य नहीं बन पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें