सिराथू सीएचसी के रखी डेंटल चेयर। संवाद
- फोटो : महोली तिलक समारोह में फायरिंग का वीडियो वायरल।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महीने से दांत के डॉक्टर के अवकाश पर होने से मशीन धूल फांक रही है। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएचसी में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
अस्पताल में तैनात महिला दंत चिकित्सक दो महीने से लंबे अवकाश पर हैं, जिससे दंत रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। डेंटल विभाग में रोजाना 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
मालक सद्दी निवासी शिव शंकर तिवारी, बारातफरीक के नथन लाल, संतोष कुमार चौरसिया और देवीदयाल ने बताया कि दांत के इलाज के लिए अस्पताल जाने पर डॉक्टर के न होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा।
:: दंत चिकित्सक के अवकाश पर होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को है। दूसरे डॉक्टर को भेजने के लिए पत्राचार किया गया है। - डॉ. अरुण कुमार तिवारी, अधीक्षक