मातृभूमि इंटर कॉलेज शम्साबाद में बुधवार को युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों हुई दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नेहरू युवा केंद्र ने कुछ दिनों ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई थी। इसमें 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुनैना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूसरे स्थान पर संजना और तीसरे स्थान पर महक रहीं। बालकों की 400 मीटर दौड़ में दीपक मिश्रा प्रथम, अंकुश द्वितीय और उदित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं के भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य विजय बहादुर, समाजसेवी विनय कुमार और प्रमोद सिंह ने प्रशस्ति पत्र, शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूबी मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विपिन त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, सुनैना देवी, संजना, महक आदि उपस्थित रहे।