फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : विवाहिता की हत्या कर 50 किलो वजनी पिलर से बांधकर नदी में फेंकी लाश

Sat, 08 Oct 2022 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

धनपरा गांव के कुछ लोग शनिवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर लगभग सात सौ मीटर दूर स्थित ससुरखदेरी नदी की ओर गए थे। वहां नदी में एक महिला का शव उतराया दिखा। महिला के हाथ-पैर चार फिट के पिलर (सीमेंट के पोल) से बांधा गया था।
विज्ञापन
Kaushambi : ससुरखदेरी नदी के पास शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कोतवाली के धनपरा गांव के समीप शनिवार सुबह घर से लापता विवाहिता का शव ससुरखदेरी नदी में मिला। शव को चार फिट लंबे व करीब 50 किलो वजनी सीमेंट के पोल से बांधकर नदी में फेंका गया था। विवाहिता तीन अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वारदात के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन



धनपरा गांव के कुछ लोग शनिवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर लगभग सात सौ मीटर दूर स्थित ससुरखदेरी नदी की ओर गए थे। वहां नदी में एक महिला का शव उतराया दिखा। महिला के हाथ-पैर चार फिट के पिलर (सीमेंट के पोल) से बांधा गया था। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच अरई गांव के मुकेश ने शव की पहचान अपनी पत्नी संजू देवी (30) के रूप में की। 


मुकेश ने बताया कि संजू तीन अक्तूबर की शाम घर से टार्च लेकर निकली थी। परिवार के लोगों ने सोचा कि शायद वह शौच के लिए निकली होगी। देर रात तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर छह अक्तूबर को करारी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। घरवाले घटना के पीछे के स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। 

विज्ञापन

डेढ़ साल पहले संजू ने की थी दूसरी शादी
संजू देवी उर्फ सरोजा देवी की पहली शादी करीब 12 साल पूर्व अरई गांव के लालता प्रसाद के साथ हुई थी। लालता प्रसाद से उसके तीन बच्चे हुए। बाद में संजू देवी का मोहल्ले में ही मुकेश कुमार से प्रेम संबंध हो गया। मुकेश उम्र में संजू से दस साल छोटा है। करीब दो साल पूर्व संजू अपने पति लालता प्रसाद को छोड़कर मुकेश कुमार के साथ मायके छोटा पवैया में आकर रहने लगी। इस दौरान लालता कई बार संजू देवी को बुलाने गया, लेकिन संजू ने स्पष्ट कह दिया कि वह मुकेश के साथ ही रहेगी। उसने उसके साथ शादी कर ली है। इसके बाद लालता ने भी दूसरी शादी कर ली। 

लालता पर जाहिर कर रहे हैं शक
संजू की लाश मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मुकेश कुमार व संजू की मां का कहना है कि लालता कई बार संजू को बुलाने आया था, लेकिन वह उसके साथ जाने के लिए राजी नहीं थी। इस पर लालता ने संजू को देख लेने की धमकी दी थी। जबकि, लालता ने भी दूसरी शादी कर ली है। उसने दो बच्चों को अपने पास रखा है। जबकि छोटी बेटी काजल संजू के साथ रहती थी।


टॉर्च लेकर किससे मिलने गई थी संजू
संजू तीन अक्तूबर की शाम करीब छह बजे के आसपास घर से टॉर्च लेकर निकली थी। इस दौरान उसके परिवार के चाचा व एक सदस्य ने टोका भी था, लेकिन संजू ने कहा कि कुछ काम से जा रही हूं। अभी दस मिनट में आती हूं। संजू कहां और किससे मिलने गई थी, यह कोई नहीं बता पा रहा है। 
विज्ञापन

पति व मां-बाप के चेहरे पर नहीं दिख रहा गम
संजू की लाश मिलने के बाद पति मुकेश व उसके मां-बाप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस को परिजनों के चेहरे पर गम नहीं दिखा। पुलिस सूत्रों की मानें तो संजू के पति व मां-बाप भी शक के दायरे में हैं। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।


सर्विलांस का भी सहारा ले रही पुलिस
लाश मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने संजू के मोबाइल के बारे में जानकारी मांगी। इस पर घरवालों ने स्पष्ट नहीं बताया कि वह मोबाइल का प्रयोग करती थी या नहीं। पुलिस को जांच में पता चला कि संजू के पास मोबाइल था। घरवाले झूठ क्यों बोल रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है। 


आखिर किससे फोन पर घंटों बात करती थी संजू
कोतवाली पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो परिवार के लोग यह नहीं बता सके कि मृतका संजू के पास मोबाइल था। लेकिन यह बताया कि वह किसी से अक्सर काफी देर तक बात करती थी। वह किससे बात करती थी? इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस ने फिलहाल कुछ संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें