विवाहिता की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसको एक डेढ़ माह का पुत्र है। बीतीरात उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायकवे वालों ने सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए महेवा घाट थाने में तहरीर दी है। पति पानीपत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में खलबली मच गई है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता का पति पानीपत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह तीन माह पहले घर आया था। महिला को डेढ़ वर्ष का बच्चा है। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अलवारा निवासी राम प्रताप लोधी राजपूत की पुत्री सीमा देवी उम्र (25) की शादी पांच वर्ष पहले ओम प्रकाश के साथ हुई थी। उसका मायका नगर पंचायत पूरब शरीरा के घोसरा मोहल्ले में है। सीमा देवी अपनी मां बाप की तीसरी संतान थी। वह चार भाई और तीन बहन थी। तीन माह पहले उसका पति घर आया था। घटना की सूचना पति को दे दी गई है। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने सास और ससुर पर देहज के लिए पुत्री को मारकर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।