फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : घर से खेलने के लिए कहकर निकले किशोर का तालाब में मिला शव

Sun, 31 Mar 2024 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

जलालपुर गांव निवासी बृजेश साहू चाट का ठेला लगाता है। रविवार सुबह खाना खाने के बाद उसका 13 वर्षीय बेटा सूरज घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला। इसके काफी देर बाद तक उसका पता नहीं चला। परिवार के लोग मोहल्ले वालों की मदद से सूरज की खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली के जलालपुर गांव में रविवार दोपहर घर से खेलने जाने को कहकर किशोर का तालाब में मिला। किशोर के काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे तभी उसकी चप्पल दिखी। ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर खोजबीन की तो दो घंटे बाद शव मिला।

विज्ञापन


जलालपुर गांव निवासी बृजेश साहू चाट का ठेला लगाता है। रविवार सुबह खाना खाने के बाद उसका 13 वर्षीय बेटा सूरज घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला। इसके काफी देर बाद तक उसका पता नहीं चला। परिवार के लोग मोहल्ले वालों की मदद से सूरज की खोजबीन करने लगे।

इस दौरान गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे सूरज की चप्पल दिखाई थी। आशंका होने कुछ लोग तालाब में उतर कर खोजबीन करने लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव तालाब से बरामद हुआ। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले घटना के पीछे कुछ कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का इकलौता चिकाग था सूरज

सूरज के पिता बृजेश साहू ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी कामिनी थे। तीन साल पहले बीमारी के चलते सूरज के बड़े भाई की मौत हो गई। सूरज गोरियों स्थित एक नर्सरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। इकलौते भाई की मौत से उसकी बहन कामिनी का रो-रोकर हाल-बेहाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें