फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Fri, 01 Mar 2024 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

कोखराज कोतवाली के बम्हरौली निवासी आदित्य (16) पुत्र फूलचंद्र राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। इन दिनों उसकी परीक्षा कृषक इंटर कॉलेज हिनौता में हो रही थी। बृहस्पतिवार को भी वह परीक्षा देने हिनौता गया था।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमशरीरा कोतवाली के बरैसा गांव में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के हॉस्टल में बृहस्पतिवार रात एक छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। घटना के वक्त कमरे में वह अकेला था। पता चला कि पेपर खराब होने से छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के बम्हरौली निवासी आदित्य (16) पुत्र फूलचंद्र राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। इन दिनों उसकी परीक्षा कृषक इंटर कॉलेज हिनौता में हो रही थी। बृहस्पतिवार को भी वह परीक्षा देने हिनौता गया था। शाम को आदित्य का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। प्रधानाचार्य ने सूचना छात्र के परिजनों के साथ ही अफसरों को दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर आकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

अफसरों ने जांच-पड़ताल के साथ ही साथी छात्रों का बयान लिया। विद्यालय में रहने वाले छात्रों के मुताबिक आदित्य का पिछला पेपर खराब हो गया था। इससे वह काफी परेशान रहता था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें