फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
नियामतपुर के मार्ग हादसे में छात्रा की मौत केे बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर कोतवाली के नियामतपुर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार स्नातक की छात्रा की गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कादीपुर निवासी भगवत मिश्र की 19 वर्षीय बेटी प्रिंशू मिश्रा स्नातक की छात्रा थी। रोज की तरह साइकिल से वह कोचिंग पढ़ने के लिए भरवारी गई थी। परिवार वालों का कहना है कि दिन में करीब 11.30 बजे घर लौटते समय वह जैसे ही नियामतपुर गांव के समीप पहुंची, तभी पीछे से ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीर ने लहूलुहान हालत में एंबुलेंस से छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। परिवार के लोग एंबुलेंस से छात्रा को प्रयागराज ले जा रहे थे। इसी दौरान छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें