सरायअकिल के बेरुई गांव में रविवार दोपहर एक युवक फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने खुदकुशी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी झंगई लाल (25) पुत्र कुली चंद्र किसान था। रविवार सुबह परिजनों के खेत जाने के बाद युवक फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर में घर के लोग लौटे तो युवक की लाश देख सन्न रह गए। पड़ोसी युवक के मौत की खबर सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चर्चा है कि युवक ने घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी साल भर पहले हुई थी। इधर कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।