फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जिंदा जलकर युवक की मौत

Fri, 14 Jun 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में बुधवार रात मिट्टी का तेल छिड़ककर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। नजदीकी निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार मेें कोहराम मच गया है। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


     अजुहा कस्बा निवासी विजय कुमार (20) पुत्र राधेलाल किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार रात किसी बात पर नाराज होकर घर के भीतर ही मिट्टी का तेल छिड़ककर उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन युवक को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आननफानन में आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक ने खुदकुशी क्यों की। इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें