फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा नहीं होने पर बहू को घर से भगाया

Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू की कोख से बेटा नहीं पैदा होने पर कोखराज के गुलामीपुर चकिया गांव में ब्याही गई युवती को ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। इसे लेकर मायके और ससुराल वालों के बीच पंचायत भी हुई। पर, बात नहीं बनी। गुरुवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव की रहने वाली रीता देवीे की शादी तीन वर्ष पहले कोखराज थाना क्षेत्र के गुलामीपुर चकिया गंाव निवासी लवकुश पुत्र टिर्रा से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी बड़े गांव में ही रहते थे। कुछ दिनों के बाद दोनों को जेठ जेठानी ने परिवार से अलग कर दिया। पांच माह पहले रीता ने एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के पैदा होने के बाद से पति उससे दूरियां बनाने लगा। बेटा न होने पर पति हमेशा छोटी-छोटी बात पर झगडे़ के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता।

जिसकी रीता के मायके वालों ने पंचायत भी की लेकिन कोई हल नही निकला। ससुरालियों द्वारा घर से निकाले जाने पर रीता बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने एसपी से पूरे मामले को बताया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें