फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंबद टूटने पर तनाव, पहुंची पुलिस

Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाने के अहमदपुर पावन गांव स्थित ईदगाह की गुंबद रात में किसी ने तोड़ दिया। इसके अलावा ईदगाह में ईंट पत्थर फेंका। सुबह गुंबद टूटा देख कौमी लोग आक्रोशित हो उठे। जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची। मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अहमदपुर पावन गांव के पश्चिम छोर में ईदगाह है। यहां पर कौमी लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। बुधवार की रात किसी ने ईदगाह की गुंबद को तोड़ दिया और परिसर में तमाम ईंट-पत्थर फेंका। सुबह गुंबद टूटा देख कौमी लोगों की ईदगाह पर खासी भीड़ लग गई

। आस्था पर चोट देख लोगों में आक्रोश पनपने लगा। इसकी भनक एसओ पूरामुफ्ती को हुई तो मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ चायल मय फोर्स पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर मौके पर शांत कराया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें