फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाती समेत महिला छत से गिरी, गंभीर

Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरायअकिल थाने के कनैली गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन मंजिला छत से दादी और नाती दोनों गिर गए। हादसे में दोनों को चोटें आई। दादी की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने इलाज के लिए इलाहाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


  कनैली चौराहा निवासी श्रीदेवी (45) पत्नी भोला केशरवानी घर की तीन मंजिल छत पर नाती शुभम के साथ बैठी थी। खेल रहा नाती छत के किनारे पहुंचा तो उसे बचाने के लिए दौड़ी। संतुलन बिगड़ जाने पर दादी के साथ ही शुभम नीचे गिर गया। हादसे में दोनाें को चोटें आई। दादी श्रीदेवी को गंभीर चोट आई तो परिजनों का हाल बेहाल हो गया। नाजुक हालत देख परिजन दोनों को  इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें