फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में विवाहिता से गैंगरेप

Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी इलाके में मंगलवार की रात तीन लोगों ने पड़ोसन के साथ सामूहिक दुराचार किया। विवाहिता से दुराचार का विरोध करने पर पति को कुल्हाड़ी मारते हुए लहूलुहान कर दिया। हवस मिटाने के बाद दरिंदे कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बुधवार को थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता मंगलवार की रात छत पर सो रही थी। आधी रात मोहल्ले के तीन युवक पहुंचे और उसे दबोच कर दुराचार करने लगे। पत्नी की चीख सुन पति विरोध करने पहुंचा तो दरिंदों ने उसे कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद विवाहिता से सामूहिक दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदे कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बुधवार को सुबह घायल पति को लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेने के बाद पुलिस घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पड़ोसी युवकों की दरिंदगी से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें