फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर ढहने से महिला की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
इछना गांव में शुक्रवार की रात मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक महिला दब गई। बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   सरायअकिल थाने के इछना गांव निवासी रोशन लाल का कच्चा घर है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे तेज बारिश हो रही थी। बारिश का पानी घर के भीतर इकट्ठा होने लगा तो रोशनलाल की पत्नी कमला देवी (52) पानी बाहर निकालने लगी। इसी बीच कच्ची दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। इसके मलबे में कमला देवी दब गई। दीवार गिरने की आवाज पर बेटे सुदामा, रत्तू आदि ने शोर मचाया। आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हुए। आनन-फानन में मलबा हटाया गया।

सिर पर चोट लगने से कमला देवी की मौत हो गई थी।  सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी होने पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। पूछताछ कर उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें