फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 15 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के शुक्रवार की शाम दो युवको ने घर में घुस पड़ोस की युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास किया।  युवती की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों देख आरोपी शिकायत पर जानलेवा धमकी देते हुए दीवार फांदकर भाग निकले। शनिवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार की शाम घर पर अकेली थी। घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी दावत में शारीक होने के लिए गए थे। युवती को घर में अकेली देख गांव के ही दो युवक बहाने से घर के भीतर जा धमके। बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे जबरन कमरे में उठा ले गए और उसके साथ गैंगरेप का प्रयास करने लगे।

युवको से खुद को बचाते हुए युवती चीखने-चिल्लाने लगी। उधर युवती की चीख सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को देख युवक उसे पीटने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। रात घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। शनिवार को कोतवाली पहुंची युवती ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवको के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें