फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है शमीना का कातिल

Mon, 05 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में रहने वाली शमीना का कत्ल किसने और क्यों किया? घटना के 24 घंटे बाद भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस इसका सुराग नहीं लगा सकी है। सोमवार को भी सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी परिजनों के साथ मोहल्लेवालों से पूछताछ करके हत्या का क्लू तलाशने की कोशिश करते रहे, पर पुलिस को इस हत्याकांड में अभी तक तनिक भी सफलता नहीं मिल सकी है। एसओ ने बताया कि घटना के सभी पहलूओं की पड़ताल की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली के मोहब्बतपुर वारी गांव की रहने वाली शमीना की शादी गांव के ही सैयद सराफत अली से हुई थी। करीब तीन साल पहले अनबन होने पर पति से अलग होकर वह अपने दोनों बच्चों के साथ सिराथू में किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। वहीं से उसका संपर्क कूरा मुरीदन गांव के सरफराज से हुआ। फिर वह सिराथू छोड़कर मंझनपुर चली आई थी। यहां सरफराज के साथ वह चकनगर में किराए का कमरा लेकर बच्चों के संग रहने लगी थी। सरफराज 27 दिसंबर को सऊदी चला गया। बताया जाता है कि सरफराज के सऊदी जाने के तीसरे दिन ही शमीना ने चकनगर का मकान खाली करके चमनगंज मोहल्ले में एक मकान किराए पर ले लिया था।

 इसी चमनगंज मोहल्ले के मकान में वह रविवार की सुबह मृत मिली। उसकी किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शमीना की हत्या किसने और क्यों की? यह घटना के 24 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्कवायड टीम से भी पुलिस को कातिलों की बावत कोई क्लू नहीं मिला। हत्याकांड की तहकीकत में जुटी कोतवाली पुलिस के साथ सोमवार को सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने भी उसके दोनों बच्चों के साथ मायकेवालों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। पर, पुलिस अफसरों को हत्याकांड के खुलासे में कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। इसी से हत्या से जुड़े सुराग हाथ लग सकते हैं। वहीं लोगों में चर्चा है कि शमीना की हत्या में उसके किसी नजदीकी का हाथ होना संभव है। पुलिस भी इस दिशा में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें