फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलर ढहने से दो चचेरी बहनों की मौत

Fri, 28 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोखराज के अंदावां गांव में गुरुवार रात छत का पिलर ढहने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। घटना से घर में हाहाकार मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


अंदावां गांव निवासी विवेक कुमार और अवध किशोर सगे भाई हैं। विवेक एयरफोर्स कर्मी है। इन दिनों उसकी तैनाती श्रीनगर में है। बृहस्पतिवार शाम विवेक की बेटी निष्ठा (03) और अवध किशोर की बेटी पलक (04) घर की छत पर खेल रही थीं।

छत के पिलर में कपड़ा टांगने के लिए रस्सी बांधी गई थी। निष्ठा व पलक इसी रस्सी को पकड़कर झूल रहीं थी। अचानक ईंट से बना पिलर दोनों के ऊपर भरभरा कर गिर पड़ा। पिलर के मलबे में दबने से दोनों की चीख निकल गई। छत पर मौजूद परिजन भागकर पहुंचे और शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया। हादसे में हुई बच्चियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें