फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रेलर की आपस में भिड़ंत

Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कानपुर-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में आमने-सामने से ट्रेलर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। डीजल टैंक फटने से ट्रक में आग लग गई। जिसकी चपेट में ट्रेलर भी आ गया। इससे हाईंवे पर जाम लग गया। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल आश्रम के सामने मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे हुआ। सूचना पर पहुंचे सीओ व एसओ ने दमकल कर्मियों को बुलाया। पांच सौ मीटर दूर स्थित फायर स्टेशन से कर्मी करीब एक घंटे बाद आए तब आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


   राजस्थान के किशनगढ़ से मार्बल लादकर एक ट्रेलर बहरामपुर (पश्चिमबंगाल) जा रहा था। मंगलवार दोपहर को वह जैसे ही सैनी के गुरुकुल आश्रम के सामने पहुंचा। लोहे का पाइप लादकर इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक का डीजल टैंक फट गया। इससे आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा तो ट्रेलर भी उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटों से घिर दोनों वाहनों को देख हाईवे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर सीओ सिराथू , सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। सैनी फायर स्टेशन को सूचना देकर तत्काल बुलाया गया, लेकिन दमकल कर्मी एक घंटे बाद पहुंचे। इससे ट्रक व ट्रेलर को भारी नुकसान हुआ। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग बुझाई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में ट्रेलर चालक रोशनलाल निवासी किशनगढ़ को चोटें आई हैं। चालक को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें