फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटा, 15 पशुओं की मौत

Sun, 14 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पशुओं से भरा ट्रक शुक्रवार की रात कोखराज के ककोढा गांव के समीप हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे में ट्रक में लदे 15 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 मवेशी जिंदा बच गए हैं। उधर, ट्रक पलटने के बाद पशु तस्कर और चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जिंंदा मिले जानवरों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसओ ने बताया कि पशुओं की यह खेप मथुरा से वध के लिए पश्चिमबंगाल भेजी जा रही थी। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मथुरा से पशुओं की खेप लेकर पश्चिमबंगाल जा रहा ट्रक शुक्रवार की रात कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक, खलासी और पशु तस्कर तो बाल-बाल बच गए। पर, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे दबने से उसमें लदे 15 मवेशियों की मौत हो गई। जबकि 11 जानवर जिंदा बच गए हैं। उधर, ट्रक पलटने की सूचना पर पहुंची कोखराज कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे मवेशियों को बाहर निकलवाया। जिंदा जानवरों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है, जबकि मृत मवेशियों को वहीं दफन करवाया गया है।

एसओ ने बताया कि पुलिस ट्रक के कागजातों के  जरिए चालक और पशु तस्करों की खोजबीन कर रही है। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मथुरा से जानवरों को लादकर यह ट्रक पश्चिमबंगाल जा रहा था। बताया कि पशु तस्करों और चालक की धरपकड़ होने के बाद बाकी की जानकारी हासिल होगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें