फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, बेटा जख्मी

Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के लोहरा हाईवे के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि साथ रहा मासूम बेटा जख्मी हो गया। घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के दारानगर निवासी लालचंद्र केसरवानी (50) घर के पास ही चाय-पान की गुमटी रखकर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार शाम वह पत्नी लालमनि उर्फ मंजू देवी (45) तथा छोटे बेटे नैतिक (7) के साथ बेटी आकांक्षा का रिश्ता देखने इलाहाबाद गया था। शनिवार शाम घर लौटते समय शाम लगभग छह बजे कोखराज के लोहरा के समीप हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति पहिए के नीचे आकर कुचल गए जबकि साथ रहा बेटा छिंटक कर लहूलुहान हो गया।

इस दौरान बाइक ट्रक में फंस गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने फौरन इमरजेंसी वाहन से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही दंपति को मृत घोषित कर दिया।  गंभीर रूप से घायल मासूम का प्राथमिक उपचार कर एसआरएन रेफर कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें