फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवती को कुचला, मौत

Mon, 17 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर करन चौराहे के समीप रविवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवती को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवती भाई के साथ बाइक से इलाहाबाद बहन के घर जा रही थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पीटकर ट्रक  में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


    सरायअकिल थाना क्षेत्र के घोसिया का पुरवा गांव की रहने वाली माधुरी देवी (20) पुत्री रामसखा रविवार की सुबह भाई बालेन्द्र के साथ बाइक से इलाहाबाद बहन के घर जा रही थी। करन चौराहे के समीप कौशाम्बी की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए माधुरी देवी को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई बालेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ उसकी पिटाई करते हुए ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद बवाल की सूचना मिलते ही सीओ चायल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। सीओ ने गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शादी वाले घर में छाया मातम
घोसिया पुरवा गांव निवासी रामसखा के घर उसकी बड़ी बेटी ममता की शादी 28 अप्रैल को होनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा है। बेटी माधुरी रविवार को भाई के साथ बहन के लिए शादी का जोड़ा खरीदने के लिए इलाहाबाद जा रही थी। युवती इलाहाबाद पहुंचती इससे पहले करन चौराहे पर उसकी हादसे में मौत हो गई। युवती की मौत से घर-परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें