चरवा थाने के के शैयदशरांवा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की चीथड़े उड़ गए। सुबह वह रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रहा था। परिजनों के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा थाना क्षेत्र के शैयदशरांवा गांव निवासी रामराज यादव (20) पुत्र दिलीप कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था इसी के चलते वह दिन भर इधर-उधर घूमता रहता था। परिजनों को कहना है कि युवक का काफी दिनों से इलाज भी कराया जा रहा था। रोजाना की भांति वह गांव में दिन भर घूमने के बाद शाम को रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। रात काफी होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए।
हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर मिलते ही घर परिवार के साथ गांव के लोग भी भागकर घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।