मनौरी क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक टहल रहा था। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी जैसे ही करीब पहुंची इसी दौरान युवक ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर कोई भी पहचान नहीं कर सका।