फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और जेवर लेकर दुल्हन फरार

Fri, 10 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में  दुल्हन परिवार को खाने में नशा देकर घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगीना थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी मुनेश (45) की पत्नी करीब एक वर्ष पूर्व अपने दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान मुनीश ने एक तलाश शुदा (40) महिला से बिचौलियों के सहयोग से विवाह कर लिया। नोटरी से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इकरारनामा भी करा लिया था। मुनीश के मुताबिक वह महिला को 28 फरवरी दोपहर दुल्हन के रूप में खुशी-खुशी घर ले आया था। आरोप है कि शाम को नव विवाहिता ने बच्चों के लिए भोजन तैयार कर उसे व दोनों बच्चों को खिलाया। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गए। सुबह जब उसकी व बच्चों की आंख खुली तो दुल्हन घर में रखे 10 हजार नकदी तथा करीब 50 हजार जेवर लेकर फरार हो गई। आसपास तलाशने पर भी वह नहीं मिली। घटना की जानकारी बिचौलियों को देने की कोशिश की तो उनके फोन बंद मिले। पीड़ित ने परेशान हालत में धोखाधड़ी का शिकार होने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र भेजकर आरोपी महिला व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें