मंझनपुर के दीवर कोतारी के पास महाबली बाबा देव स्थान के समीप रविवार रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरसहाई निवासी होरी लाल (35) पुत्र छेदी लाल पेशे से ड्राइवर था। वह गांव में ही रहकर ट्रैक्टर चलाक र अपने परिवार को भरण पोषण किया करता था। रविवार की शाम वह ट्रैक्टर में गिट्टी और सरिया लाद कर करारी गया हुआ था। देर रात वह ट्रैक्टर लेकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह दीवर कोतारी में महाबली बाबा देव स्थल के पास पहुंचा। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को निकाल कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चालक के घर में कोहराम मचा है।