फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के समीप गुरूकुल महाविद्यालय के पास बिजली के पोल लादकर ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के कैथनबाग मजरा केन निवासी पवन कुमार पुत्र दिनेश चंद्र को ट्यूबेवल में बिजली लगवाने के लिए बिजली के पोल की जरूरत थी। वह कमासिन के पास से छ: बिजली के पोल ट्रैक्टर ट्राली पर लदवाकर ले जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर पर आठ लोग सवार थे। एकाएक त्रिलोक पुर से पूर्व हाईवे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में नीचे दब जाने से पवन कुमार (22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में सुरेश कुमार (40), शिव शंकर (38), राजेश (35), चंदन (20), मोहन लाल (50), चंद्र लाल (18) एवं राकेश (34) जख्मी हो गए। स्थानीय लोगाेें की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिराथू भिजवाया गया। चिकित्सकों ने शिव शंकर, सुरेश और चालक राकेश सभी निवासीगण कैथनबाग की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें