फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान से 50 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। बेनीराम कटरा चौराहा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से शुक्रवार रात दीवार फांदकर चोरों ने नगदी सहित करीब 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार गांव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह ने बेनीराम कटरा चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर गल्ले में रखा 25 हजार रुपया नगद और लगभग इतनी ही कीमत का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें