फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 ग्राम हेरोइन सहित चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
30 ग्राम हेरोइन सहित चार काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद पुलिस ने देर रात गांव धांगड़ के पास से कार सवार चार युवकों को 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को स्पेशल स्टाफ पुलिस की टीम ने गांव धांगड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान अग्रोहा की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियों गाड़ी को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को वापिस मोड़कर भगाने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी बंद हो गई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने गाड़ी में सवार धर्मवीर, सूरजपाल व सोनू निवासी भिरड़ाना तथा विनोद निवासी गांव धांगड़ की तलाशी ली तो उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने विनोद को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया जबकि अन्य उक्त तीनों को हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें