फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रायबरेली के युवक की मौत

Fri, 08 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में रायबरेली के युवक संजय सिंह (40) की मौत हो गई। वह चाचा की मौत पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को सोनभद्र से घर जा रहा था। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के गौतमपुर गांव का रहने वाला संजय सिंह (40) पुत्र बसंत लाल सोनभद्र जिले में प्राइवेट नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसके चाचा की बीमारी से मौत हो गई। रात वह सोनभद्र से बाइक लेकर घर जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह  जैसे ही उसकी बाइक सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के समीप पहुंची। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

 उधर युवक की हादसे में हुई मौत की खबर सुनते ही घर परिवार में दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा। अभी एक मौत का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था। तभी परिवार के एक अन्य सदस्य की हादसे में मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें