फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर भाभी से करता रहा दुराचार

Sat, 06 Dec 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर विधवा भाभी के साथ मनमानी की। ढाई साल तक भाभी की आबरू से खेलने के बाद अब वह शादी से मुकर गया है। आरोप है कि शादी करने का दबाव बनाने पर युवक ने महिला की बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। युवती की मानें तो पति की मौत के करीब छह महीने बाद उसके देवर ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिया। तब से लेकर वह अब तक उसकी आबरू के साथ खेलता रहा।
पर, जब भी वह उससे शादी करने की बात कहती, कोई न कोई बहाना बनाकर टरकाता रहा। आरोप है कि 15 दिन पहले उसने देवर पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। इसे लेकर देवर-भाभी ने कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने भाभी को कमरे में बंद करके उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही जलाकर मार डालने की धमकी भी दी। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य लोग और गांववालों ने आकर युवती की जान बचाई।
विज्ञापन

देवर की दगाबाजी से सहमी युवती ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें