फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशड़ी युवक ने पूर्व प्रधान के घर मचाया उत्पात

Sat, 07 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। नशे में धुत मकदूमपुर गांव के एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात पूर्व प्रधान के घर में जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट और पूर्व प्रधान पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। उधर, सूचना पर आए सिपाही से भी नशेड़ी युवक भिड़ गया और मारपीट की। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने नशेड़ी युवक और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी हरिप्रसाद पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे वह खाना खाकर घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला युवक फैजी शराब के नशे में धुत होकर आया और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। रोकने पर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जब युवक को समझाने की कोशिश की, तो उसने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूकने से उनकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज पर गांववाले सहम गए।

चीख-पुकार पर लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, पूर्व प्रधान की सूचना पर चौकी का सिपाही गांव आया। पूछताछ के बाद सिपाही आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंचा, तो आरोप है कि नशेड़ी युवक और उसका भाई सिपाही से ही भिड़ गए। उसके साथ भी हाथापाई की गई। ग्रामीणों ने आकर बीच बचाव किया। ग्रामीणों के आने पर नशेड़ी और उसका भाई भाग निकले। मामले में पूर्व प्रधान हरि प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने नशेड़ी और उसके भाई के खिलाफ कातिलाना हमला, मारपीट और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें