फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सदर कोतवाली के बबुरा गांव में जमीन  के बंटवारे को लेकर एक पक्ष ने पड़ोसी पर कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। एक वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    बबुरा निवासी मोहन पुत्र बच्चू और बब्लू के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी है। रविवार की रात बंटवारे को लेकर बब्लू व मोहन में मारपीट हो गई। बब्लू के शोर मचाने पर उसको परिजन लाठी-डंडा लेकर आए और मोहन पर हमला बोल दिया। मोहन को बेरहमी से पीटा। मोहन को बचाने के लिए भाई नवमी, बेटा जयशंकर, पड़ोसी संतोष कुमार, पत्नी को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया। मोहन मरणासन्न था। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है , जहां मोहन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें